नींद न आने से हैं परेशान तो लहसुन के प्रयोग से बदलेगा जीवन

नींद न आने से हैं परेशान तो  लहसुन के प्रयोग से बदलेगा जीवन

अम्बुज यादव

सर्दियों में जहां एक तरफ ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करती हैं। वही दूसरी तरफ ठंड लोगों को बीमारियों के जाल में भी फंसा देती है। इसके लिए लोग काफी परेशान रहते है। वैसे आज के भागदौड़ वाली जिंदगी में लोगों को परेशानियों की कमी नहीं है, जिसकी वजह से लोगों को नींद भी ठीक से नहीं आती हैं। वहीं अगर आपके साथ कुछ ऐसा हो रहा है तो आपको हैरान होने की जरुरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर आप अपना स्ट्रेस कैसे दूर करें और कैसे खुशहाली से अपनी नींद पूरी करें?

पढ़ें- हर 7 में से 1 भारतीय मानसिक विकारों से पीड़ित

अगर आपको नींद नहीं आ रही हैं, तो आपको किसी डॉक्टर के पास जाने की जरुरत नहीं है। उसके लिए आपको लहसुन अपने पास रख कर सोना पड़ेगा। जी हां, लहसुन को तकिए के पास रख कर सोने पर आपको अच्छी नींद आएंगी। वैसे आपको सुनकर काफी अटपटा लग रहा होगा कि लहसुन रख कर सोने पर नींद अच्छी आएगी, लेकिन ये सच है। अखिर क्यों रखना चाहिए लहसुन अपने तकिए के नीचे और क्या होता है इससे फायदा। जानने के लिए पढ़ें।

दरअसल लहसुन को तकिये के नीचे रखने का उपाय आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है। आम तौर पर नींद नहीं आने पर इस तरीके को आजमाया जाता है, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती है। अगर आपको कुछ दिनों से नींद नहीं आ रही तो लहसुन का यह तरीका आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। बस आपको करना यह है, कि सोने से पहले लहसुन को अपने तकिये के नीचे रखना है।

लहसुन नकारात्मक ऊर्जा से बचाने का काम भी करता है, जिससे आपके मन में उत्पन्न अशांति कम होती है, और आप चैन की नींद सो पाते हैं। हालांकि कुछ लोग इसे सौभाग्य से जोड़कर भी देखते हैं, लेकिन इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकती।

इसे भी पढ़ें-

इस टाइप के लोग सोते हैं ज्यादा

ठीक से नींद न आने से बन सकते हैं माइग्रेन के मरीज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।